भाजपा सरकार में गांवों की बदल रही तस्वीर— विधायक

विधायक एवम प्रमुख ने पंचायत भवन सहित कई कार्यो का किया उद्घाटन
कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शुक्रवार को स्थानीय विधायक राजमणि कोल ने क्षेत्र के डील उसरी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत बनाए गए पंचायत भवन ,अंत्येष्टि स्थल एवं सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की अगुवाई में गांव में भी विकास का पहिया तेजी के साथ चल पड़ा है जिसकी बदौलत गांव की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही हैं ।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राम अवध कुशवाहा ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सभी का साथ सभी के विकास की तर्ज पर काम कर रही है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ,विधायक पीआरओ रामाश्रय शुक्ला, रामेश्वर पटेल ,महा नारायण सिंह, राम बहादुर सिंह ,विजय शंकर मिश्र , सहित कई अन्य लोग भी शामिल रहे । कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया और कहा कि मैंने गांव के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी मेरा यही प्रयास होगा कि गांव आदर्श गांव के रूप में बन सके।




