Latest

अधिवक्ता मंच की बहस सुनकर हाई कोर्ट की डिवीज़न बेंच ने सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

गिरफ्तारी पर रोक अगली सुनवाई मार्च 2021 में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ इलाहाबाद रोशन बाग़ में शांतिपूर्ण आंदोलन को खत्म करने के लिए दरोगा कलीमुल्ला खान द्वारा हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंम्भीर धाराओं में दर्ज कराई गई एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए एजाज़ अहमद की ओर से दाखिल रिट याचिका में अधिवक्ता मंच के साथियों की बहस सुनकर हाई कोर्ट की डिवीज़न बेंच ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई मार्च 2021 में होगी। इससे पहले इसी मामले में विभिन्न लोगों द्वारा दाखिल की गई याचिकाएं या तो हाई कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है या जांच के दौरान ठोस साक्ष्य इक्कट्ठा किये जाने तक गिरफ्तारी न करने का आदेश देते हुए निस्तारित कर दिया था जिसमे एफआईआर रद्द करने की मांग को कोर्ट ने इनकार कर दिया था , जबकि इस मामले में कोर्ट ने एफआईआर क्यों न रद्द की जय इस पर सरकार से जवाब मांगा है।

Related Articles

Back to top button