Latest

प्रयागराज को सूखा क्षेत्र घोषित कर सरकारी देयों को माफ कर किसानों को राहत राशि दी जाय – सपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l जुलाई माह बीतने को आए और अभी तक ठीक से बरसात न होने जहां भीषण गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है वही खरीफ की फसल भी प्रभावित हो रही है l समाजवादीपार्टी ने अवर्षा की स्थिति में जनपद को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है l
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने कहा है कि धान की रोपाई बाधित होने और रोपी गई फसल पानी के अभाव में सूखने के कगार पर है l विद्युत आपूर्ति नियामित और पर्याप्त समय तक नहीं होने से कृषि कार्य पूरी तरह से बाधित हो रहा है l निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने कहा कि कोरोना संकट से जूझ रहे आम आदमी को सूखा के संकट से भी जूझना पड़ रहा है l
जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा है कि अभी तक महज 30-40%धान की रोपाई हो पाई है l जो रोपाई हो भी गई है अवर्षा के चलते अब सूख रही है l खरीफ की अन्य फसलों, तिलहन, सब्जियों की खेती पर भी सूखे का व्यापक असर पड़ रहा है l ऐसे में जिला प्रशासन से माँग की जाती है कि जनपद को सूखा क्षेत्र घोषित कर सरकारी देयों को माफ किया जाय और किसानों को राहत राशि दिया जाय l

Related Articles

Back to top button