माल लदान व आय में रिकार्ड इजाफा

खाद्यान्न व कृषि से जुड़ी वस्तुओं की लोडिंग में सुधार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोविड-19 के बावजूद उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) के प्रयागराज मण्डल ने सितम्बर 2020 में 4,47,816 टन माललदान कर 41.99 करोड़ रुपए की आय की है जो कि सितम्बर 2019 की तुलना में 5.92 फीसदी अधिक है। अक्टूबर 2020 में 4,55,793 टन माल लदान कर 46.91 करोड़ की आय की जो कि अक्टूबर 2019 की तुलना में 28.98 फीसदी अधिक है। नवम्बर 2020 में 4,29,564 टन माल लदान कर रु 45.82 करोड़ की आय की है जो कि नवम्बर 2019 की तुलना में 12.57 फीसदी अधिक है । इसी क्रम में 17 दिसम्बर 2020 तक माललदान से 23.8 करोड़ की आय हुई है जो कि पिछले वित्तीय वर्ष के समान अवधि की तुलना में 13.5 फीसदी अधिक है।
प्रयागराज मण्डल ने खाद्यान्न और अन्य वस्तुओं के लदान में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं जिसमें गुड्स शेड में सुधार, खाद्यान्नों की अतिरिक्त और नई यातायात धारा के लिए 30 फीसदी तक छूट के प्रावधान वाली स्टेशन से स्टेशन प्रस्तावों को अंतिम रूप देना, दादरी में ट्रैक्टर लोडिंग का नया यातायात, मिनी और आधे रेक में खाद्य अनाज आदि के लोडिंग के माध्यम से नए यातायात प्राप्त करना, बांग्लादेश को खाद्य अनाज निर्यात यातायात प्राप्त करना आदि शामिल हैं।




