Latest

पीपीएल ट्रायल के लिये ट्रायल आज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज प्रीमियर लीग (पीपीएल) के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल रविवार को एंग्लो बंगाली इंटर कालेज (एबीआईसी) मैदान पर होगा।

आयोजन सचिव अश्वनीजीत पाल ने बताया कि सुबह 9 बजे सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को मैदान पर रिपोर्ट करना है। 9:30 बजे से ट्रायल शुरू हो जाएगा जो लगभग दो घंटे चलेगा, इसमें 75 खिलाड़ियों को परखा जाएगा। आधे घंटे के अंतराल के बाद फिर 75 प्रतिभागियों को का ट्रायल होगा। रविवार को ही कौशाम्बी के रिज़वी कॉलेज में ट्रायल होगा जबकि प्रतापगढ़ में सोमवार को स्टेडियम में ट्रायल कराया जाएगा। प्रतिभागियों को पंजीकरण शुल्क रसीद एवं पहचान पत्र के साथ आने को कहा गया ।

Related Articles

Back to top button