Latest

सांसद इलाहाबाद के प्रशासनिक कार्य एवं मीडिया प्रभारी तथा उच्च न्यायालय के स्थाई अधिवक्ता के पिता का हाल चाल लेने पहुंचीं सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।सांसद इलाहाबाद के प्रशासनिक कार्य एवं मीडिया प्रभारी तथा उच्च न्यायालय के स्थाई अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला के पिता का हाल चाल लेने स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचीं सांसद जोशी। गौरतलब है कि विगत दो हफ्तों से अभिषेक शुक्ला के 69 वर्षीय पिता अवधेश नारायण शुक्ला जो कि हाई कोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्थाई अधिवक्ता रह चुके हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है । उनका इलाज स्वरूपरानी चिकित्सालय प्रयागराज के आईसीयू में चल रहा है। सांसद के पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया। प्रोo जोशी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय के् प्रधानाचार्य एस पी सिंह एवं वरिष्ठ डॉक्टरों को उनके बेहतर इलाज के लिए वार्ता की। सांसद जोशी के साथ उनके प्रतिनिधि डॉ शशिकांत तिवारी, संत प्रसाद पाण्डेय, रतन दीक्षित, राजेश त्रिपाठी कोरांव, विजय पुरस्वानी, पुनीत पांडेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button