आर्य सभा के शिविर मे सात दिवसीय महिला साशक्तिकरण- सम्मेलन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला आर्य प्रतिनीधि सभा प्रयागराज के तत्वावधान मे,माघ-मेला 21 मे लगने वाले “वैदिक धर्म प्रचार शिविर की तैयारी बैठक आर्य समाज खुल्दाबाद मे आयोजित की गई।
बैठक की मुख्य अतिथि उ0प्र0आर्य प्रतिनधि सभा की नवनियुक्त उपमंत्री श्रीमती मीरा जायसवाल ने अपने सम्बोधन मे कहा की,संगम की रेती पर लगने वाले माघ मेले मे जिला आर्य प्रतिनीधि सभा के वैदिक धर्म प्रचार शिविर मे उ0प्र0की सभी स्त्री आर्य समाजो का सात दिवसीय महिला साशक्तिकरण पर चर्चा,गोष्ठी,सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
जिसमे उ0प्र0आर्य प्रतिनीधि सभा की प्रधान श्रीमती गायत्री दीक्षित भी भागीदारी करेगी।
अध्यक्षता कर रहे प्रशासक, इ0विजयानन्द सिन्हा ने कहा की,वैदिक धर्म प्रचार शिविर प्रतिदिन त्रृषि लंगर चलेगा एवं पड़ने वाले चार रविवारो को पारिवारिक त्रृषि लंगर होगा।शिविर को सुचारू रूप से भव्यता प्रदान करने के लिए पाँच सदसीय कोर कमेटी(इ0विजयानन्द सिन्हा,संजय सिंह,रविन्द्र नाथ जायसवाल,रवि पान्डे,प्रयाग दत्त)का गठन करते हुए प्रेम प्रकाश कुलश्रेष्ठ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।बैठक का संचालन कर रहे सहायक प्रशासक,संजय सिंह ने पिछली बैठक मे लिये निर्णयो पर,की गई कार्यवही का ब्योरा देते हुये बताया कि मेलाधिकारी को शिविर के भूमि आवंटन हेतू प्रर्थना पत्र दिया जा चुका है।
जमीन के आवंटन होते ही युद्ध स्तर कार्य किये जायेगे साथ ही आये हुये अतिथियो का आभार व्यक्त करते सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व विचार व्यक्त करने वालो मे पी0एऑ0मिश्रा,सत्यमित्र आर्य,सुरेन्द्र धवन, अरूणेश जायसवाल,रवि पान्डे,रंजना शोभति,मदन शर्मा,एवं बैठक मे रविन्द्रनाथ जायसवाल,शिव प्रसाद सिह,प्रेम प्रकाश कुलश्रेष्ठ,राजाराम आर्य रवि पान्डे;अवधेश यादव,रामजी आर्य, अजय मेहरोत्रा,राधेश्याम आर्य, अंगद शुक्ला,प्रयाग दत्त,सुरेन्द्र धवन,सत्यमित्र आर्य आदि आर्यजन उपस्थित रहे।

