Latest

अटल जी की जयंती पर देश के किसानों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज की बैठक में भा ज पा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के किसानों को संबोधित करते हुए 9 करोड़ किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 18000 हजार करोड़ रुपए आवंटित करेंगे इस अवसर पर भाजपा महानगर के गंगा एवं जमुना पट्टी के मंडल में ब्लॉक स्तर पर एवं महानगर के शेष मंडलों पर मंडल कार्यालय में एलईडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से सुबह 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा एवं 26 एवं 27 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए।

किसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ किसान भाइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे धन आवंटित

उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक दूसरे को टीका चंदन लगाकर एवं स्वच्छता अभियान चलाकर समाज के अंदर रहने वाले निर्बल निर्धन असहाय लोगों की सेवा का कार्य करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र मिश्रा ज्ञानेश्वर शुक्ला राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा एजाजुद्दीन सिद्धकी उर्फ निक्की किशोरी लाल जायसवाल परमानंद वर्मा मुकेश लारा संस्कार सिन्हा अभिषेक सोनकर मनीष कुमार अमित केसरवानी आदि महानगर के मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button