Latest
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट संग्रह अभियान का काशी प्रांत कार्यालय का शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट संग्रह अभियान का काशी प्रांत का कार्यालय का शुभारंभ आज केसर भवन में श्री चंपत राय जी की उपस्थिति में हुआ।
चंपत राय जी द्वारा वेद मंत्रों द्वारा पूजन
आचार्य मोहित ने वेद मंत्रों द्वारा पूजन करा कर कार्यालय का संचालन प्रारंभ हुआ इस अवसर पर आर.एम. गोयल, राकेश सिंह सेंगर, अनिल पांडे, अजय गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, अनिल सिंह, सुनील सिंह, अमित पाठक, सुशील राय, अनूप मिश्रा पार्षद, शिवम द्विवेदी, नवीन जायसवाल, अभिषेक पाठक आदि उपस्थित रहे।



