Latest

माण्डा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों व फर्जी क्लीनिक की भरमार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा क्षेत्र के भारतगंज में गलियों से लेकर मुख्य मार्केटों तक झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार हो गई है। आलम यह है कि एक-एक गली में कई क्लीनिक चल रहे हैं।

माण्डा में झोलाछाप डॉक्टरों पर नहीं लग सकी लगाम

बिना किसी डिग्री के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े हर मर्ज का इलाज इनके यहां होता है। अगर मरीज थोड़ा ठीक भी है और इनके इलाज अगर वो बीमार पड़ जाए तो इससे इनको कोई परवाह नहीं होती है।

अगर सूत्रों की माने तो इन झोलाछाप डॉक्टरों का लक्ष्य सिर्फ चंद पैसे कमाना ही होता है।

यही वजह है कि आए दिन गरीब तबके के लोग इन डॉक्टरों के शिकार हो जाते हैं। जिससे वे अपनी जान तक गंवा बैठते हैं। इसके बावजूद भी ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।माण्डा क्षेत्र के दिघिया चिलबिला बाजार नहवाई माण्डा रोड राजापुर बरहा कंला ख़वास का तारा हाटा माण्डा ख़ास भारतगंज कस्बे सहीत ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों ने अपने जाल बिछा रखी है।

और इतना ही नहीं इन पर विभागीय अधिकारी भी मेहरबान बने बैठे हुए हैं जबकी कई हॉस्पिटलों की शिकायत विभागीय अधिकारियों से किया गया था ।

लेकिन आज तक जांच नहीं हो पाई है सूत्रों की मानें तो कई फर्जी झोलाछाप डॉक्टर सत्ता के दम पर अपनी क्लीनिक सजा रखी है मामले में सीएचसी माण्डा के अधीक्षक डॉ संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button