बसपा का वोटर ही बसपा का कार्यकर्ता है

बसपा कार्यकर्ताओ के दम पर हर बूथ जीतेगी
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी विधान सभा बारा- 264 में सेक्टर- 37 कुखुड़ी के बूथ संख्या-53, 54 कुखुड़ी में सदस्य पूर्व विधानसभा परिषद, प्रयागराज मिर्जापुर वाराणसी मण्डल के मुख्य सेक्टर प्राभारी डा. विजय प्रताप की अध्यक्षता में बूथ की समीक्षा बैठक की गयी। डा. विजय प्रताप ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि बहुजन समाज पार्टी जैसे बीस वर्ष पूर्व गांवों में, खेत खलिहानों में, बाग बगीचों में जागर कैडर के द्वारा उन्हें जोडकर बसपा का समर्पित कार्यकर्ता बनाया करती थी आज फिर उसी प्रकार बसपा के सभी छोटे बड़े नेता कार्यकर्ता गांवों, खेत खलिहानों और बाग बगीचों में जाकर कैडर दे रहे है और कैडर के द्वारा पुनः समर्पित कार्यकर्ताओ का निर्माण कर रहे है। इन्ही समर्पित कार्यकताओ से मजबूत बूथ का निर्माण कर रहे है जो आने वाले आम चुनाव-2022 के लिए वरदान साबित होगा
प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्राभारी टीएन जैसल और मण्डल सेक्टर प्राभारी एडवोकेट रामबृज गौतम ने बताया कि बहुजन समाज हजारो वर्षो से सत्ता से महरूम रहा है जिस कारण अनेकोनेक दुर्गतियो से सामना करना पड़ा है। डा. अम्बेडकर के संघर्षों के फलस्वरूप हमे वोट देने का अधिकार अर्थात सत्ता में किसी को बनाने का और स्वयं सत्ताधीश होने का अधिकार मिला एवं कांशीराम साहब ने उस वोट की ताकत का सही इस्तेमाल करना सिखाया और बहन कुमारी मायावती ने उस वोट की ताकत से सरकार बनाना और सर्वजन के कल्याण के लिए सरकार चलाना सिखाया। बसपा नेता डा. आरपी गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का वोटर ही बसपा का कार्यकर्ता है इसलिये बूथ पर बूथ पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे और वोटर/कार्यकर्ता पूरी ताकत से हर बूथ जीतेंगे।
बैठक में मण्डल सेक्टर प्राभारी शंकर भारती, विधानसभा सचिव जगदम्बा कुशवाहा, समरजीत चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनोज केशरवानी, महासचिव दिनेश गौतम, सुबेलाल बीवीएफ संयोजक, शिवशंकर पाल, हरिश्चन्द्र कुरील, पवन कुशवाहा आनंद राव, आनंद चौधरी, डा. सुधीर चौधरी, अमर नाथ चौधरी, हेमंत दीपांकर, असर्फी लाल, सत्य देव, एड.यशवंत गौतम आदि उपस्थित रहे।



