Latest

माघ मेला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व बिना मास्क लगाए लोगों की चेकिंग

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक माघ मेला के दिशा निर्देशन में मेला पुलिस द्वारा माघ मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु लाउड हेलर व अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की गई। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। पैदल गस्त कर जनमानस को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में जागरूक किया गया ।तथा बिना मास्क लगाये पाए जाने वाले 25 व्यक्तियों से मास्क चालान व 41 व्यक्तियों का एम वी एक्ट में चालान किया गया।माघ मेला के महिला थाना की एंटीरोमियों टीम द्वारा महावीर मंदिर/ अक्षय वट /संगम क्षेत्र पर एंटीरोमियों चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान बिना वजह घूमने वाले लड़कों/शोहदों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान 45 व्यक्तियों को चेक किया गया व 16 लड़कों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया साथ ही एंटीरोमियो टीम द्वारा माघ मेला क्षेत्र में बालिकाओं/महिलाओं से उनकी सुरक्षा के सम्बंध वार्ता की गई व यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित एप्लिकेशन/112 नंबर/वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090 यूपी कॉप/पुलिस सोशल मीडिया के बारे में बताकर जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button