Latest

उत्तराखंड के लिए हवाई उड़ान शुरू होने के साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट 11वें शहर से जुड़ गया-नंद गोपाल गुप्ता नंदी

( अनुराग शुक्ला/अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज देवभूमि उत्तराखंड के लिए हवाई उड़ान शुरू होने के साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट 11वें शहर से जुड़ गया। प्रयागराज से देहरादून के लिए शुरू हुई पहली हवाई उड़ान के यात्रियों को नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
नागर विमानन मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए कोरोना काल में भी यात्रियों की सेवा में तत्पर है। वही आज कोरोना महामारी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार व मेरे द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कोरोना की बढ़ती रफ़्तार की रोकथाम के लिए नगर निगम प्रयागराज द्वारा विशेष सैनिटाइजेशन और सफ़ाई अभियान शुरू कराया गया। अभियान में 2600 कर्मचारियों को लगाते हुए ३० स्प्रिंकल। फायर ब्रिगेड वैन, टाटा ACE और 150 बैटरी स्प्रे मशीनो का इस्तेमाल कर के सभी ज़ोन के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्ग जैसे की फ़ाफ़माऊ चौक घंटाघर राम भवन, चंद्रालोक,60 फ़ीट रोड,सिविल लाइंस,अल्लापुर नेता चौराहा,ज़ीरो रोड बस अड्डा, प्रयागराज रेल्वेस्टेशन बमरौली नैनी बाज़ार,करेली,ममफोडगंज एवं अन्य मार्गों पर तथा लिंक मार्गों जैसे बेनिगंज हिम्मतगंज करेलाबाग तुलसीपुर मुन्ना मस्जिद गौसनगर ऐ.डी.ऐ कॉलोनी नैनी में सैनिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक कराया गया। वहीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने लोगों से अपील करती हूँ क़ि मास्क का प्रयोग करे। दो गज की दूरी बना के रखे और अवशक्ता होने पर ही घर से बाहर निकले। आपकी सजकता से ही कोरोना पे जीत पाई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button