Latest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुनते हुए भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में सुशासन दिवस के रूप में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर देश के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश के 9 करोड़ किसानों को धन आवंटित किया गया और उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार के द्वारा किसान भाइयों के लिए जो भी योजनाएं लाई गई है उस पर प्रकाश डालते हुए और वर्तमान में चल रहे साजिश के तहत कृषि आंदोलन को लेकर के उन्होंने देश के किसान भाइयों को संबोधित किया उनके संबोधन को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रत्येक मंडल के कार्यालयों में एलसीडी टीवी लगाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन एवं कृषि विधेयक संबंधित पत्रक वितरण कर जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए माननीय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाते हुए कार्यक्रम को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुट्ठीगंज नैनी चौक मीरापुर कीडगंज विश्वविद्यालय सिविल लाइन शिवकुटी भारद्वाज वेणी माधव खुल्दाबाद प्रीतम नगर राजरूपपुर मंडलों में मनाया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामजी केसरवानी डॉक्टर सुशील सिन्हा गिरी बाबा रणजीत सिंह देवेंद्र नाथ मिश्रा राजेश केसरवानी राजू पाठक विवेक अग्रवाल डॉ शैलेश कुमार विजय श्रीवास्तव किशोरी लाल जायसवाल ज्ञानेंद्र मिश्रा अजय सिंह रणविजय सिंह दिलीप केसरवानी मनोज मिश्रा कौशिकी सिंह गौरव गुप्ता भरत निषाद अनिल भट्ट परमानंद वर्मा अजय अग्रहरि रितेश केसरवानी बृजेश श्रीवास्तव आलोक वैश्य केशव शर्मा दीपक शर्मा सुनील केसरवानी आशीष जायसवाल पार्षद कुसुमलता नीरज गुप्ता मधुसूदन निषाद अरविंद गुप्ता सुमित वैश्य संगीता साहू धीरज केसरवानी जीतू सारस्वत मनमोहन मिश्रा आदि सभी मंडलों के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button