Latest

क्षेत्राधिकारी व एसडीएम ने सुनी थाना समाधान दिवस जनसमस्या

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना मेजा समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी मेजा डा०भीम कुमार गौतम व एसडीएम मेजा रेनू सिंह द्वारा फरियादियों की समस्याए सुनकर उनका निस्तारण किया गया। आज शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में दोनो अधिकारीगण समय पहुँच कर आये हुए फरियादियो की बारी बारी से शिकायतो को सुने और सम्बन्धित कर्मचारियों को जाँच कर त्वरित निस्त्रिकरण का आदेश दिया।

थाना दिवस पर पुलिस व राजस्व विभाग व अन्य विभागों से संबंधित समस्या अधिकारियो के पटल पर पहुंचा।जिससे दोनों अधिकारियो ने समस्याओं को गंभीरता से सुना।

साथ ही सम्बन्धित अधिकारियो से कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण तय समय पर करे। साथ ही कहा कि किसी भी फरियादी को कोई समस्या नहीं रहना चाहिए।वहीँ शिकायतो के निस्तारण में मेजा कोतवाल सुनील कुमार वाजेपयी द्वारा भी सहयोग किया गया ।

थाना समाधान दिवस में मुख्य रूप से थाना मेजा की पुलिस विभाग राजस्व विभाग,विजली विभाग नगर ब्लॉक के आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button