Latest
झूंसी के हवेलिया में माफिया गणेश यादव के अवैध निर्माण पर पीडीए का चला बुलडोजर

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की एक और बड़ी कार्रवाई। झूंसी के हवेलिया में माफिया गणेश यादव के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर। गणेश यादव झूंसी थाने का है हिस्ट्रीशीटर। गणेश यादव के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है। झूंसी के हवेलिया में बगैर नक्शा स्वीकृत कराए डेढ़ हजार वर्ग गज में बना रखा है था दो मंजिला अवैध निर्माण ।प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण का आदेश किया है । एक घंटे बाद माफिया गणेश यादव के बने अवैध मकान को पीडीए के बुलडोजर ने बने मकान को गिरा दिया । पीडीए की कार्रवाई के वक्त काफी मात्रा में पुलिस के जवान मौजूद थे ।पीडीए के अधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। पीडीए के विशेष कार्य अधिकारी सत शुक्ला ने दी जानकारी।



