Latest

मनोज गुप्ता को संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम से सम्मानित किया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l चिन्मय मिशन प्रयागराज द्वारा गीता जयंती के शुभ अवसर पर नगर के प्रसिद्ध गायक एवं रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता को संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी आलोक पांडे के कर कमलों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया l

उक्त आयोजन आचार्य निर्वाण चैतन्य जी के संरक्षण में चिन्मय मिशन के सभागार में अंश मिश्रा एवं राजीव मिश्रा द्वारा संयोजित किया गया था l इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान की l

Related Articles

Back to top button