Latest

ईसा मसीह के जीवन पर चर्चा एवं कविता पाठ

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था उर्दू हिन्दी संगम की ओर से ईसा मसीह जन्मोत्सव पर ताहिरा हाउस अहमदगंज आयोजित सभा में ईसा मसीह के जीवन पर चर्चा हुई तथा कविता पाठ किया गया।

सभा की अध्यक्षता करते हुए अनवार अब्बास नकवी ने कहा कि हज़रत ईसा मसीह ने ईश्वर का संदेश लोगों तक पहुंचाने में बड़ी यातनाएं उठाईं तथा कष्ट उठाते हुए मानव सेवा करके इस कार्य के प्रति जन साधारण को प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि विक्टर ने अपने वक्तव्य में मसीही धर्म पर आधारित बहुत सी बातें बताईं तथा मानव सेवा एवं शांति के मसीही संदेश पर विस्तार से चर्चा की।

संस्था के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ उर्दू हिन्दी कवि एवं साहित्यकार अनवार अब्बास, सुनैना त्रिपाठी और कुमैल जाफ़र ने ईसा महीस पर आधारित अपनी रचनाएं प्रस्तुत की जिसे श्रोताओं ने बहुत सराहा।

सभा का संचालन कुमैल जाफर ने किया। सभा में शाहिद असकरी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, रुस्तम इलाहाबादी, जाफर असकरी, सय्यद सुलेमान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button