Latest

अनामिका शुक्ला के बाद मिलीं पूनम पांडेय, फर्जी प्रमाणपत्र लगा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बनीं टीचर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सूबे में महीनों तक सुर्खियों में रही फर्जी टीचर अनामिका शुक्ला की तरह एक और मामला मुरादाबाद में सामने आया है।

 

दर्ज किया गया धोखाधड़ी का केस, शिक्षिका से रिकवरी की तैयारी

सिर्फ नाम बदला है। यहां अनामिका शुक्ला की जगह पूनम पांडेय हैं। फर्जीवाड़ा करके नौकरी लेना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका पूनम पांडेय को भारी पड़ गया। बर्खास्तगी के बाद बालिका शिक्षा सर्व शिक्षा अभियान मुरादाबाद के जिला समन्वयक रजत कुमार भटनागर की तहरीर पर पूनम पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। अब शिक्षिका से रिकवरी की कार्रवाई भी की जाएगी।
पूनम पांडेय ने 17 मई 2014 में फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डींगरपुर में कंप्यूटर विषय की पूर्णकालिक शिक्षिका के पद पर नियुक्ति पा ली थी। पूनम पांडेय के प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए श्रीधर यूनिवर्सिटी पिलानी, जिला झुन्झुनू राजस्थान भेजा गया। वहां ये फर्जी साबित हुए। बीएड के प्रमाण पत्रों को जांच के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा भेजा गया। वहां से भी प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की जानकारी मिली। इसके बाद करीब 15 दिन पहले बीएसए योगेंद्र सिंह ने शिक्षिका पूनम पांडेय की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए।

Related Articles

Back to top button