घर आए विदेशी तो पूरे कुनबे का कोरोना टेस्ट, जांच कराने से मना किया तो महामारी एक्ट के तहत मुकदमा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विदेश से आये लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। प्रयागराज पहुंचे विदेशियों में कई रिपोर्ट तो निगेटिव आ चुकी है लेकिन जो बाकी बचे हैं वे जिनके घर विदेशी गए उन्हें भी अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। विदित हो कि 9 दिसंबर के बाद से अब तक प्रयागराज आये 49 लोगों में अब तक 28 लोगों के सैम्पल लिए जा सके हैं। इनमें 8 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, 17 लोग जिले के बाहर हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विदेश से आये लोग जिनके भी घर गए उन्हें भी सैम्पलिंग करानी होगी, क्योंकि जिसका इम्यून सिस्टम कमजोर होगा उस पर खतरा मंडराता रहेगा। प्रयागराज के कोरोना सैम्पलिंग प्रभारी डॉ. एके तिवारी का कहना है कि विदेशी जहां गए और जिनसे मिले वे भी सैम्पलिंग कराएं। जो बाहर कहीं रह रहे हैं वहीं अपनी सैम्पलिंग करा लें। जिन्होंने कोरोना टेस्ट कराने से मना किया उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा हो सकता है।


