Latest

स्थापना दिवस पर पदयात्रा निकालते कांग्रेसी गिरफ़्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा आनंद भवन के सामने पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया । कांग्रेसजन शांति पूर्ण ठंग से जिला कलक्टरेट तक पदयात्रा करना चाहते थे जँहा आज़ादी की लड़ाई में कुर्बान लाखों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जानी थी । प्रभारी महासचिव मकसूद खान ने बताया कि कलक्टरेट पर शहीद लाल पदमधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजन पार्टी दारा देश की आज़ादी और बाद के राष्ट्र निर्माण में योगदान का संदेश देना चाहते थे । कहा कि 30 दिसम्बर तक यह अभियान जारी रहेगा । गिरफ्तारी देने वालों में शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, तस्लीम उद्दीन, जितेन्द्र तिवारी, परवेज़ सिद्दिकी,अरशद अली,मो0 असलम, मकसूद रिजवी, डा0 सत्या पांडेय, सुशील तिवारी, खुशनवेदा फारुकी, अल्पनानिषाद, अभिन्न वार्ष्णेय, , इरफानुल हक, कोमलाक्ष गिरी, इशरत चांद, सुष्मिता यादव, शकील अहमद, चमन रावत,कमाल अली, बब्लू सिब्तैन, अकमल , विशाल सोनकर, साबिर फरीद सहित सौ से अधिक लोग शामिल है। गिरफ्तार कांग्रेस जनों को पुलिस लाइन में रखा गया है । इसके पूर्व स्वराज्य भवन से संदेश यात्रा को कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी एंव पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने झंडा दिखा कर रवाना किया । जिसे दो सौ मीटर आगे आनंद भवन के पास पुलिस ने रोक लिया और कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया । किशोर वार्ष्णेय का कहना था कि भाजपा के नेता और सरकार के मंत्री लाखों की रैली व सभायें करते हैं वहां कोरोना संक्रामण या धारा 144 नहीं होती । जबकी गैर भाजपा राज्यों में ये विरोध को लोकतंत्र की हत्या बताते हैं ।

Related Articles

Back to top button