मानव सेवा ही सच्चा धर्म- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भा ज पा मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा आयोजित गरीब अनाथ बच्चों की सेवा कार्यक्रम वृंदा प्रसाद अनाथ आश्रम कटघर में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों को गर्म कपड़े वितरित करते हुए कहा कि दीन हीन वंचित एवं अनाथ बच्चों एवं वृद्धों की सेवा वास्तव में ईश्वर की सेवा के जैसा होता है।
भाजपाईयो ने अनाथ बच्चों को वितरित किए गर्म कपड़े
और इसीलिए भारतवर्ष में रहने वाले सभी धर्म संप्रदाय के गुरुजनों ने नर सेवा नारायण सेवा की बात कही है और वास्तव में मानवता की सेवा अगर कहीं दिखाई देती है तो वह है भारत वर्ष की धरती पर दिखाई देती है । कार्यक्रम के संयोजिका श्रीमती रूपा देवी जायसवाल एवं संचालक श्री प्यारेलाल जायसवाल जी ने किया। इस अवसर पर राजेश केसरवानी मंडल अध्यक्ष श्री किशोरी लाल जायसवाल अजय जायसवाल परमानंद वर्मा श्याम प्रकाश पांडे अभिषेक सोनकर आशीष जायसवाल एवं अनाथ आश्रम के कर्मचारी आदि रहे।



