संदेश यात्रा के तीसरे दिन पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उठाया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस स्थापना दिवस के तीसरे दिन संदेश यात्रा शुरू होने के पूर्व पुलिस ने शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर को यात्रा स्थल मस्तान मार्केट से और अल्पसंख्यक अध्यक्ष अरशद अली को घर से गिरफ्तार कर लिया।
दोनों नेताओं को करेली थाना ले जाया गया। सूचना पाते ही एआइसीसी सदस्य तस्लीमउददीन राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष परवेज़ सिद्दिकी सहित दर्जन भर नेता थाना पहुचे और घेराव किया।
बाद में अपराह्न 2 बजे उक्त नेताओं को रिहा कर दिया गया । आखिरी दिन की प्रस्तावित यात्रा मस्तान मार्केट से प्रारंभ होनी थी जिसका समापन इस्लामिया कालेज पर होना था। कांग्रेस नेताओं ने पुलिसिया दमन की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र में आम आदमी के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है।
कहा कि कांग्रेस उत्पीड़न से डरने वाली नहीं । पार्टी सरकार की तानाशाही रवैये के बावजूद जनता को संदेश देने में कामयाब रही । अल्पसंख्यक महासचिव मो0 असलम, जावेद उर्फी, अनिल कुशवाहा, इरफानुल हक, बी एल गौतम, सिब्तैन बब्लू, अनूप सिंह, मकसूद रिजवी, अजमल, राज कुमार शुक्ला, अन्नू बेगम, गिरेन्द्र चौबे, तालिब अहमद, रितेश हेला, मोइज फातिमा, राजदीप, अब्दुल शकूर, टिल्लू कनौजिया , नुसरत आफरीन, प्रशांत सोनकर, शमशाद आदि मौजूद थे ।



