Latest

तपस्वी नगर में अन्नक्षेत्र शुरू, तपस्या और सेवा करने आये है- स्वामी गोपाल दास

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला में जहा संस्थाएं जमीन और सुविधा की मनमानी लूट में लगी हुई है। इसके लिये वह मेला कार्यालय और अफसरों का दिन – रात चक्कर लगाने लगे है। वही खाक चौक के महावीर मार्ग पर गंगा किनारे बसे अखिल भारतीय श्री पंचभाई तेरह त्यागी खाक चौक तपस्वी नगर में संत-महात्मा और मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों की सुविधा के लिये अन्न क्षेत्र शुरू हो गया है। यह अन्नक्षेत्र माघी पूर्णिमा तक चलेगा। शिविर के संयोजक स्वामी गोपाल महराज ने बताया कि यह अन्नक्षेत्र पूज्य गुरुदेव महंत श्रीराम संतोष दास महराज की कृपा और आशीर्वाद से चल रहा है। उन्होंने बताया कि हम लोग माघ मेले में तपस्या के लिये आते है न कि मनमानी जमीन और सुविधा की लूट के लिये । उसके लिये बहुत से लोग है। उन्होंने कहा कि बहुत बडा सौभाग्य है कि मानव जन्म मिला है इसका सही उपयोग होना चाहिए तभी मानव जीवन सफल होगा और इससे मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह अन्नक्षेत्र सभी लोगों के लिये है जो दिन – रात चलेगा। शिविर में कोरोना से मुक्ति के लिये और विश्व कल्याण के लिये माघ मेले के दौरान श्रीरामार्चा पूजन, हवन और पूजन होगा। स्वामी गोपाल महाराज ने बताया कि बड़े महाराज स्वामी श्रीराम संतोष दास महराज आठ जनवरी को मेला क्षेत्र में लगे शिविर में आगमन होगा। बसंत पंचमी से लेकर गंगा दशहरा तक धुना तपस्या होगी। इसमें तपस्वी नगर के सभी संत – महात्मा शामिल होते है।

Related Articles

Back to top button