Latest

24 स्टेशनों पर हर पल होगी नजर , उमरे: जोनल विडीयो सर्विलान्स कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन मुख्यालय में 65वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) मुख्यालय में स्थापित जोनल वीडियो सर्विलान्स कंट्रोल सेंटर से 24 घंटे 24 स्टेशनों जहां सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध है की निगरानी की जा सकेगी। महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने इस नये कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। रेलवे व यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह सेंटर बेहद अहम साबित होगा।
वहीं दूसरी ओर उमरे मुख्यालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित वार्षिक 65वें रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 170 अधिकारियों और कर्मचारियों को महाप्रबंधक पुरस्कार से नवाजा। झांसी मंडल को सर्वोत्तम मंडल शील्ड, मालभाड़ा परिचालन शील्ड जबकि आगरा मंडल को वाणिज्य शील्ड, सिग्नल दक्षता शील्ड तथा प्रयागराज मण्डल को समय पालन में सुधार शील्ड, समग्र इंजीयनरिंग दक्षता शील्ड मिली। इसी क्रम में रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली को सर्वोत्तम कारखाना शील्ड, इटावा को स्टेशन साफ सफाई शील्ड 15,000 रुपए, झांसी को सर्वोत्तम स्टेशन प्रमाण पत्र 10,000 रुपए, केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज को सर्वोत्तम चिकित्सालय शील्ड प्रदान की गई।
समारोह के प्रारम्भ में मुख्य कार्मिक अधिकारी उमरे नन्द किशोर ने महाप्रबंधक राजीव चौधरी और श्रीमती मंजु नन्द किशोर ने अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन उमरे श्रीमती ललिता चौधरी को पौधा भेंट किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक रंजन यादव व सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित थे जबकि प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल के डीआरएम तथा अन्य अधिकारियों ने वीडियो लिंक के माध्यम से भाग लिया।

Related Articles

Back to top button