Latestइलाहाबाद समाचार

जागरूकता परिचर्चा: लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में स्वयं को बनायें किंग मेकर

प्रयागराज। स्टेनली रोड जजेज़ कॉलोनी में रविवार की शाम लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व के रूप में अधिक से अधिक तादाद में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूकता परिचर्चा आयोजित की गई।

इसमे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के अलावा न्यायविदों,चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,इंजीनियर एवं रंगकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

अल कौसर सोसायटी द्वारा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट व यू.पी. बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन बी.के.श्रीवास्तव के आवासीय परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।सबसे पहले परिचर्चा की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई।

सीनियर एडवोकेट बी.के.श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ए.पी.सिंह का स्वागत किया इसके बाद भावना श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सोनिया तिवारी व डॉ.रंजना सिंह का स्वागत किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ए.पी.सिंह ने पिछले चुनाव में लगातार गिरते मत प्रतिशत का हवाला देते हुए चिंता जताई इन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद नागरिकों को बिना संघर्ष के ही मतदान करने का अधिकार प्राप्त हुआ है लेकिन अफसोस है कि हम अपने अधिकार का प्रयोग करना ही नही जानते।

किंग मेकर होकर भी हम हीन भावना से ग्रसित रहते है नेताओं की चरण वंदना करते हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह की छोटी-२ परिचर्चा हर मोहल्ले में होनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यू.पी. बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सीनियर एडवोकेट नरेश चन्द्र राजवंशी ने कहा कि मत अधिकार से बढ़कर कोई अधिकार नही है हमें अपने साथ पड़ोसियों व आस- पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि प्रयागराज में रिकार्ड मतदान हो सके।

एडवोकेट बी.के.श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान के प्रति रिक्शा, खोंचा,ठेला वाले जितने जागरूक हैं उतना पढ़ा-लिखा वर्ग नहीं। पढ़ा-लिखा वर्ग मतदान के दिन छुट्टी मनाते हैं व पिक्चर देखने चले जाते हैं इसी कारण जिन्हें चुनाव नही जीतना चाहिए वह चुनाव जीतकर संसद मं पहुँच जाते है।कमला नेहरू हास्पिटल की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया तिवारी ,नाजरेथ हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना सिंह,हाईकोर्ट एडवोकेट विजय श्रीवास्तव, एडवोकेट धीरज श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया।

अल कौसर सोसायटी की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने लोकतंत्र में मताधिकार की ताकत को विस्तार से बताया और उन्होंने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।इस मौके पर हाईकोर्ट एडवोकेट वी.के.कुमार, शशिकान्त श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, डॉ.नीरज सिंहा,इंजीनियर विजय नंद सिंहा,डॉ.अनिरुध्द सिंह इत्यादि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सार्थक बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button