Latest

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अवैध हथियार दो तस्कर गिरफ्तार

( अनुराग शुक्ला)घूरपुर प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।थाना घूरपुर व एसओजी यमुनापार की संयुक्त पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे व कारतुस चोरी की बाइक बरामद किए हैं।डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ करछना अवधेश कुमार शुक्ल के कुशल निर्देशन में थाना घूरपुर के थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे की टीम तथा एसओजी यमुनापार प्रभारी वृन्दावन राय की टीम संयुक्त कार्रवाई करते शुक्रवार को अवैध असलहो की तस्करी कर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दोनो टीम संयुक्त चेकिंग के दौरान बाबा ढाबा रेस्टोरेंट दादपुर के पास से शातिर अभियुक्त राजेन्द्र निषाद पुत्र कैलाश नाथ नि.छतगना झूँसी व भीम शंकर पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम कोना मेजा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 12 तमंचा 1पिस्टल चार कारतुस 3खोखा चोरी की 1बाइक,फर्जी दो आधार बरामद हुए।

Related Articles

Back to top button