Latest

औद्योगिक क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की घटना सामने आई है।

पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

यह घटना किशोरी के साथ उस समय हुई जब वह अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ नए साल की पूर्व संध्या पर एकांत में बैठकर बात कर रही थी। शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे शोहदों ने ब्वाय फ्रेंड को पीटकर भगाने के बाद लड़की के साथ मनमानी की। किसी तरह उनके चंगुल से बचकर किशोरी अपने घर पहुंची तो आपबीती सुनाई।

पुलिस से घटना की लिखित और नामजद शिकायत की गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। आरोपी गांव से फरार होते इसके पहले ही पुलिस ने छापा मारकर उन्हें हिरासत में ले लिया था। सीओ करछना अवधेश कुमार शुक्ला का कहना है कि आज वे इस मामले में मौका मुआयना किया था। पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button