Latest

माघ मेला के लिए क्राइम ब्रांच गठित

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला में आपराधिक गतिविधियां रोकने के लिए क्राइम ब्रांच का गठन किया गया है। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने कि माघ मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। माघ मेला के सभी 13 थानेदारों के साथ बैठक कर उनकी बीट का निर्धारण कर दिया है। एसपी क्राइम ने बताया कि आसपास इलाकों से आने वाले दुकानदार व अन्य लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। सभी का रिकॉर्ड पुलिस के पास रहेगा। बाहरी लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। रात में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के लिए गश्त करने का निर्देश दिया गया है। माघ मेले में कई विभागों का काम चल रहा है। इसलिए चोरी व अन्य गतिविधियां रोकने के लिए सभी थानेदारों को सतर्क किया गया है। सभी थानेदार रात में भी नाइट अफसर के साथ अपने-अपने इलाके में नजर रखेंगे। लालापुर थाना प्रभारी रहे संतोष सिंह को माघ मेला क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button