पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के स्वास्थ्य के लाभ हेतु तीर्थ पुरोहित महासभा ने 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया

( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयाग के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के नेतृत्व में प्रयागराज के गौरव जिन्होंने प्रयाग को अनेक माध्यमों से गौरवान्वित कराया है. ऐसे पूर्व राज्यपाल महामहिम श्री पं. केशरी नाथ त्रिपाठी जी का कोरोना वायरस के चलते बिगड़े स्वास्थ्य के लाभ हेतु बांध स्थित लेटे बड़े हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में 108 हनुमान चालीसा का पाठ के उपरांत भगवान की आरती करके श्री त्रिपाठी जी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलमय कामना की गई. इस अवसर पर प्रयागराज की सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी के प्रतिनिधि डा. तिवारी जी. वरिष्ठ भाजपा नेता पदुम जायसवाल. पूर्व पार्षद शिवेन्द्र मिश्रा. श्रवण कुमार शर्मा. अमितराज वैध. उदय चन्द्र मिश्र. पवन पान्डेय. प्रमोद जायसवाल मोदी. अनिल मिश्र. विधान तिवारी. रसिक शुक्ला. राहूल तिवारी. अविरल मिश्र. चन्दन तिवारी. सचिन मिश्र आदि शामिल रहे।



