नाजायज स्मैक व बिक्री के रूपये के साथ दो गिरफ्तार

घुरपुर प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज थाना घुरपुर पुलिस व एसओजी नारकोटिक्स की पुलिस टीम सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए स्मैक के अवैध धंधे में संलिप्त दो लोगो को हिरासत में लिया । वहीँ पुलिस को उनके पास से नाजायज 30 ग्राम स्मैक व बिक्री के 6350रूपये बरामद हुआ है। पुलिस उप महानिरीक्षक एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व विक्री करने वाले तस्करो पर अंकुश लगाने तथा कार्यवाही हेतु अधीनस्थ पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश जारी किये गए है ।इसी क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ करछना अवधेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में आज रविवार को थानाध्यक्ष घूरपुर भुवनेश कुमार चौबे अपने टीम तथा नारकोटिक्स प्रभारी महावीर सिंह की टीम के साथ संयुक्त रूप से दबिश देकर तीस ग्राम स्मैक विक्री के रूपये के साथ थाना क्षेत्र शंकर ईंट भट्ठा ग्राम बरौली के पास से दो लोगो को गिरफ्तार किया है।पकड़े गये आरोपी सलीम पुत्र बेचन उम्र 35 वर्ष तथा शालिम पुत्र इब्राहिम उर्फ छोट्टा उम्र 38 वर्ष निवासी नई बाजार थाना घूरपुर प्रयागराज के खिलाफ थाना घूरपुर पर सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की गयी।




