Latest

सपा की नव वर्ष की पार्टी मे भाजपा की नीतियों पर जमकर बोला गया हमला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी 2022 मे होने वाले विधान सभा चुनाव की तय्यारी मे अभी से एक जुट हो कर भाजपा से मुक़ाबला करने की तय्यारी में जुट गई है।शहर दक्षिणी विधान सभा में नव वर्ष की पार्टी मे सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए भाजपा नीतियों पर जमकर हमला बोला।शहर दक्षिणी विधान सभा में मो०ग़ौस द्वारा आयोजित चोखा बाटी पार्टी में जहाँ कार्यकर्ताओं की नूतन वर्ष की बधाई दी गई वहीं भाजपा सरकार मे सपाईयों को फर्जी मुक़दमे मे फंसाने के आरोप के साथ कोरोना के बहाने लोगों के साथ दोहरा मापदण्ड अपनाने का आरोप भी लगाया गया।नव वर्ष की पार्टी में मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़,ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रविन्द्र यादव,महिला सभा की नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव,शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष संतोष यादव,अधिवक्ता सभा के ज़िलाध्यक्ष राकेश यादव,अल्पसंख्यक सभा के ज़िलाध्यक्ष मो०इसराइल,पूर्व नगर अध्यक्ष के के श्रीवास्तव व पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद का कार्यक्रम मे फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। प्रभात कुमार,महबूब उसमानी,ननकऊ यादव,महावीर यादव,सै०मो०अस्करी,अशोक गुप्ता,घन्श्याम गुप्ता,परवीन केसरी,अंकित विश्वकर्मा,मशहद अली खाँ,मंजू यादव,सुरेखा यादव,निशा शुक्ला,गुड्डी यादव,रॉबिन लोहिया गीहार,आशीष यादव लल्ला,अक्कुन अंसारी,अभिषेक रंजन,रविन्द्र गुप्ता,आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button