बस्तर गाँव मे युवक की हत्या पर सपा ने कहा पुलिस प्रशासन फेल
प्रयागराज (अनुराग शुक्ला) करछना यमुनापार मे लगातार हो रही हत्याओं से पुलिस की कार्यशैली पर जनमानस की तरफ से सवाल उठना लाज़िमी है।
पखवाड़े के भीतर ही लगातार पांँच हत्याओं ने लोगों को भयभीत कर दिया है। वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बेखौफ बदमाशों ने दस दिन पहले खीरी थाना क्षेत्र में संजय शुक्ल की गला काटकर हत्या कर दी थी,फिर माण्डा थाना के आँधी गाँव मे तीन हत्या,और अब करछना थाना के बस्तर गाँव के युवक की हत्या कर दी गई।
नरेन्द्र सिंह ने इसे सरकार और पुलिस की कमजोरी बताते हुए यमुनापार मे लगातार बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ पर रोष जाहिर करते हुए हत्याओं पर दुख व्यक्त किया और भाजपा की प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया l
सपा नेता ने जघन्य हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से जनपद में हो रही लगातार हत्या, लूट जैसी वारदातों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है l




