Latest

मौनी बाबा ने माघ मेले में प्रशासन की अव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र में मौनी बाबा महायज्ञ के लिए जमीन न मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर मेला क्षेत्र में जमीन न मिलने की शिकायत की है । मौनी बाबा ने कहा कि 30 साल से माघ मेला में चल रहा अनुष्ठान जमीन न मिलने के कारण बंद हो गया है । अनुष्ठान में कई तरीके के यज्ञ होते है ।जिसमें विश्व शांति व आतंकवाद समाप्ति व अयोध्या राम मंदिर निर्माण व काशी मथुरा मंदिर निर्माण हेतु कई महत्वपूर्ण यज्ञ है । जो प्रशासन के द्वारा जमीन न मिलने के कारण 30 सालों से चली आ रही परंपरा बंद हो गई है। वही मोनी बाबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मेला प्रशासन व प्रयागराज प्रशासन के इस अव्यवस्था रवैया का शिकायत किया है । और साथ ही मांग भी किया है कि पुरानी परंपरा को बंद न किया जाए बल्कि जमीन आवंटित कर महायज्ञ को सुचारू रूप से चलने दिया जाए। जिससे विश्व शांति बनी और पाकिस्तान व चीन के आतंकवाद से देश मुक्त रहे।

Related Articles

Back to top button