Latest
माघ मेला तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला 2020 21 अब अपने तैयारियों के अंतिम पड़ाव पर है। और इसके चलते अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी पीयूष आनंद में माघ मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। सर्वप्रथम उन्होंने प्रयागराज जंक्शन में जीआरपी में आने वाले जवानों के रहने खाने-पीने की सुविधाओं आदि का विस्तृत निरीक्षण किया। उसके बाद मीडिया को बताया कि प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ।क्योंकि इस वर्ष माघ मेले का आयोजन होगा । इसलिए प्रयागराज में जीआरपी की व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ होगी। प्रयागराज जंक्शन पर किस तरीके से जीआरपी के जवानों के लिए रहने खाने की व्यवस्था की जाती है । वह अत्यंत ही सराहनीय है एवं इसमें और अधिक विकास और भी फेरबदल की जो भी आवश्यकता है । वह जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी।



