मदारीपुर मे सपा ने किसानो के साथ लगाई चौपाल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कृषि काले कानून को वापिस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर आन्दोलनरत किसानो को अपना समर्थन व्यक्त करने समाजवादी पार्टी लगातार किसानो के साथ किसान पंचायत,घेरा डालो,अलाव जला कर किसानो के तमाम जायज़ मांगो के समर्थन मे आन्दोलन चला रही है । शहर पश्चिमी विधान सभा के निवर्तमान विधान सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल के नेत्रित्व में ग्राम मदारीपुर में किसान पंचायत लगा कर तीनो काले कानून की वापसी तक साथ रहने का संकल्प लिया गया।सैकड़ो किसानो के साथ भाजपा के अड़यल रुख की निन्दा करते हुए कहा गया की मोदी सरकार सत्ता मे आने के बाद सारे पुराने वादे भूल कर अडानी और अमबानी को खुश करने की रणनीत पर चल रही है।विक्रम पटेल ने कहा की ठण्ड और बारिश से आन्दोलनरत कई किसान अब तक बेगुनाह शहीद हो गए । लेकिन मोदी सरकार कुम्भकरणी नींद से नही जागी।किसान पंचायत में जालंधर निषाद,गेंदा लाल निषाद,जयकरण निषाद,अभयराज सिंह पटेल,अंजनी निषाद,विजय बहादुर निषाद,धीरज निषाद समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहे।



