Latest
परेड ब्वायज को हराकर इलेवन ब्रदर्स सेमीफाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलेवन ब्रदर्स ने परेड ब्वॉयज को 5-0 से हराकर ख़्वाजा जावेद अख्तर स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के प्रवेश किया।
लूकरगंज मैदान पर गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में इलेवन ब्रदर्स के मनीष ने 18वें मिनट में पहला गोल किया। 29वें मिनट में अभिषेक ने गोल करके इलेवन ब्रदर्स को 2-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में 25वें मिनट में मनीष ने तीसरा एवं 40वें व 45वें मिनट में अभिषेक चौथा और पांचवां ने गोल किया।
मैच से पहले दोनों टीमों का परिचय जगमोहन गुप्ता एवं शारदा प्रसाद ने परिचय प्राप्त किया। शुक्रवार को पहला सेमीफइनल मैच कनौजिया स्पोर्टिंग एवं नॉर्दर्न वन्डर के बीच खेला जायेगा।



