
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेला संगम लोवर मार्ग पर स्थित छतनाग घाट के पास परम विभूति पूज्य श्री देवराहा बालक बाबा जी महाराज के कैंप में बालक बाबा महाराज जी का भव्य पूजन वह उनका स्वागत किया गया। महाराज जी शिष्यों द्वारा देवराहा बालक बाबा के मचान के बगल में धर्म ध्वजा का विधि विधान से पूजन किया गया ।
आश्रम के देखरेख और व्यवस्थापक मारकंडेय सिंह मुन्ना भैया ने बताया की भंडारे का कार्यक्रम शुरू हो गया है। सभी संत महात्मा प्रसाद के लिए आना शुरू हो चुका है। यहां पर पूजा अर्चना के साथ लोगों की सेवा भाव के साथ देवराहा बालक बाबा सभी भक्तों को आशीर्वाद और भक्तों की मनोकामनाएंपूर्ण करने के लिए उपस्थित रहेंगे।


