Latest

कनौजिया स्पोर्टिंग खिताबी दौर में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कनौजिया स्पोर्टिंग ने नार्दर्न वंडर को 2-0 से हराकर ख्वाजा जावेद अख्तर स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
लूकरगंज मैदान पर शुक्रवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में विजेता टीम पूरी तरह हावी नजर आई। अपने पिछले मुकाबले में एआरसी जैसी सशक्त टीम को टाईब्रेकर में शिकस्त देने वाली नार्दर्न वंडर की टीम आज पिछला प्रदर्शन दोहराने में नाकाम रही। विजेता टीम के लिए दोनों गोल पहले हाफ के 8वें एवं 16 वें मिनट में ऋषभ यादव ने किया
मैच से पहले आयोजन सचिव संजय भट्टाचार्य ने प्रेमनाथ एवं मोहन लाल का परिचय टीमों से कराया। मैच में शशि मोहन, संतोष कुमार एवं सुनील निगम निर्णायक रहे। शनिवार को इलेवन ब्रदर्स एवं ऑल स्टार के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा।

Related Articles

Back to top button