माण्डा पुलिस शराब माफियाओं पर लगातार कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई
माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शनिवार को आबकारी निरीक्षक मैथिलीशरण सिंह व भारतगंज चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया बतादें की बाइक में रखा पच्चीस लीटर अवैध शराब को आबकारी व इलाकाई पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद किया वही मौके से भागने में दो आरोपी सफल रहे मामलें में भारतगंज चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि बंगलिया पहाड़ से बाइक सहित पच्चीस लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है।
माण्डा पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने दबिश देकर पकड़ा
0
और मौके से भागने वाले थाना क्षेत्र के गुड़गवा गांव निवासी आरोपी मुंडे बिन्द व भारतगंज कस्बा निवासी फ़ैशन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है इसी तरह भारतगंज चौकी के दरोगा आनंद कुमार सिंह वाहिद खां दिव्यांशु यादव जितेंद्र कुमार की टीम ने भी शनिवार की शाम गस्त पर थे उसी दौरान मुखबिरी की सुचना पर महेवा कंला गाँव निवासी आरोपी रंजीत सोनकर पुत्र अर्जुन सोनकर को पच्चीस लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब व एक अदद भट्टी शराब बनाने के उपकरण दो पॉलिथीन की थैली में एक किलो यूरिया व 500 ग्राम फिटकरी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया मामलें में इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि माण्डा पुलिस टीम लगातार शराब माफियाओं की तलाश कर धरपकड़ कर रही है थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार किसी भी हाल में नहीं करने दिया जाएगा शराब माफियाओं पर लगातार माण्डा पुलिस कार्यवाही कर रही है


