भानु प्रताप सिंह क्लब सेमीफाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अजय यादव की घातक गेंदबाजी (4.4-0-25-5) की बदौलत भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कालेज को उसी के मैदान पर 117 रन से हराकर मो. नसीम महेवा स्मृति कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस जीतकर भानु प्रताप क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन (संहारक गुप्ता 73, सुमित यादव 28 नाबाद, शुभम गुप्ता व अखिल कश्यप 27-27, जितेंद्र 22, मो. अरमान 3/48, मो. रिज़वान 2/50) बनाये।
जवाब में दौलत हुसैन की टीम 22.4 ओवर में 140 रन (अथर्व प्रजापति 43, तन्मय मालवीय 27, मो. रिज़वान 26, अजय यादव 5/25, सुमित यादव 2/24) पर सिमट गई। अजय यादव को पूर्व क्रिकेटर शमशेर अली ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर इफ्तिखार अहमद (पापू) और इविवि के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज़ अख़्तर अंसारी और आयोजन सचिव जहीर अब्बास ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच में सुधीर सोनकर एवं राजीव कुशवाहा अम्पायर और ख़ुर्शीद अहमद स्कोरर रहे।
इस मौके पर शाहिद अस्करी, शाहनवाज खान, मसीहउद्दीन, मज़हर कलीम, मंसूर अली आदि मौजूद रहे।




