Latestगंगा तट से

स्वदेशी स्वरोजगार एवं स्वावलंबन का आधार- डा राजीव

प्रयागराज– स्वदेशी जागरण मंच माघ मेले के शिविर में कार्यकर्मो के क्रम में आज स्वदेशी जागरण मंच प्रयाग विभाग द्वारा स्वरोजगार एवं स्वदेशी स्टार्ट अप कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भारत जैसे युवा देश की विकाश में युवाओं की भूमिकाओं को सुनिश्चित करने के लिये युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए विभाग संयोजक कैप्टन मुकेश ने कहा कि राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी का चिंतन युवा, किसान,मजदूर पर ही केंद्रित रहा है । उन्होंने हमेशा स्वावलम्बी एवं समृद्ध भारत का सपना देखा और साकार करने का मंत्र सुझाया।


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक डा राजीव कुमार ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच हमेशा से ही रोजगार परक विकास का पक्षधर रहा है। सरकार की नीतियां युवा, किसान , मजदूर के अनुकूल हो स्वदेशी जागरण मंच हमेशा ही सरकारों से संवाद एवं हस्तक्षेप एवं करती है।


प्रान्त संघर्षवाहिनी डा सुरेश नागर जी ने कहा कि युवा के परिश्रम एवं समर्पण से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है सही कार्य अवसर से भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में देखा जा सकता है। इस अवसर पर डा हर्षमणि, प्रो मान सिंह, एसोसिएट प्रो डा प्रमोद शर्मा, आदि ने भी युवाओं को संबोधित किया।


अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रान्त सह संयोजक डा विजय कुमार सिंह जी ने कहा कि स्वदेशी की अवधारणा को आगे बढ़ाना एवं ठेंगड़ी जी के सपने को साकार करने का लक्ष्य राष्ट्रऋषि जी के जन्मशताब्दी वर्ष में स्वदेशी हर तरह से प्रयासरत है।
मंच का संचालन प्रतापगढ़ संयोजक दत्तात्रेय पांडेय में किया।


इस अवसर पर मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख सतीश कुमार जी द्वारा लिखित स्वदेशी गंगा के नव भगीरथ दत्तोपंत ठेंगड़ी पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

भारत का बजट देश हित के लिए खतरा


युवा सम्मेलन में बजट पर बोलते हुए क्षेत्रीय संयोजक डा राजीव जी ने कहा कि देश का आर्थिक बजट कहीं से भी स्वदेशी के मूल भावना के अनुरूप नही है यह बजट महंगाई बढ़ाने वाला है हर क्षेत्र में एफ डी आई (FDI) को बढ़ावा एवं सरकारी उपक्रमो को निजीकरण का पक्षधर है।

निश्चित रूप से स्वदेशी जागरण मंच बजट को देश हित मे नही मानती।

कार्यक्रम उपरांत भव्य स्वदेशी संदेश यात्रा निकाल कर स्वदेशी के संदेश को लाखों जनता तक पहुँचाया गया।
इस अवसर पर बृजेन्द्र मणि,कृष्णा मोहन मिश्र,राजीव कुमार डा संतोष त्रिपाठी, विवेक, अमरेंद्र,सूरज, रामदत्त मिश्र, हरिमोहन पांडेय, पूनम मिश्रा, आभा सिंह, वंदना शर्मा, पवन त्रिपाठी,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button