श्रद्धालुओं से बात करते समय विनम्रता का विशेष ध्यान दें – कवीन्द्र प्रताप सिंह
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज माघ मेला पुलिस लाइन के ‘मानसरोवर सभागार’ मे पुलिस प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस दौरान प्रशिक्षण हेतु आये समस्त पुलिसकर्मियो को पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उनके कर्तव्य,दायित्व एवं आचरण के सम्बंध मे प्रशिक्षित किया गया तथा पूरी ईमानदारी/मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया |
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की गयी | उनके द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य माघ मेला को सकुशल सम्पन्न कराना है | कर्तब्य एवं दायित्वों को पूरी ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ के साथ निभाते है ।
पुलिस महानिरीक्षक, रेंज प्रयागराज द्वारा कहा गया कि माघ मेला एक अवसर है, एक चुनौती है, एक जिम्मेदारी है | इसी क्रम में सबसे पहले पुलिसकर्मियों को मेला क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए | महत्वपूर्ण तिथियों/महत्वपूर्ण फोन/यातायात संचालन/भीड़ नियंत्रण/अपराध नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए | पुलिसकर्मियों का दायित्व है कि उनको गाइड के रूप में/सुविधादाता के रूप में/त्वरित सहायक के रूप में होना चाहिए | पुलिसकर्मियों को अच्छा दिखना चाहिए, उनका आमजनों/श्रद्धालुओं/महिलाओ/बुजुर्गों से अच्छा व्यवहार होना चाहिए एवं से बाहर से आने वाले यात्रियों पर अच्छा प्रभाव डालना चाहिए |
आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करते हुए बताया गया कि विदेशी नागरिक एवं सरकारी विभाग से आये लोगो के साथ मृदु व्यवहार होना चाहिए होना चाहिए | उनसे अच्छी भाषा का प्रयोग करें , कुशलतापूर्वक व्यवहार करें | हमेशा महिला श्रद्धालुओं के साथ उनकी उम्र के अनुसार मां जी, बहन जी आदि का संबोधन लगाकर बात किया जाना चाहिए | बातचीत करते समय उनकी निजता का सम्मान करें और श्रद्धालुओं से बात करते समय विनम्रता का विशेष ध्यान दें | छोटे बच्चों से बात करते समय शांति से एवं धीरे-धीरे बात करे | यदि मेले में कोई बिछड़ गया हैं तो उन्हें सहारा दे तथा उनसे विनम्रता से व्यवहार करें | गैर हिंदी भाषी राज्यों एवं विदेशी श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार एवं सम्मान देना चाहिए | यदि उनकी भाषा समझ मे नही आ रही तो सांकेतिक भाषा से उन्हें उचित स्थान पर बैठने का संकेत करें अपने हाव-भाव से, व्यवहार तथा बॉडी लैंग्वेज से प्रकट करें कि आप वास्तव में उनकी सहायता करने हेतु इच्छुक हैं | इसी क्रम में आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा कहा गया कि इस माघ मेले में हमारे मीडिया कर्मी भी ड्यूटी पर है | उन्हें भी मेला कवर करना है | मीडियाकर्मियों का आई कार्ड ही उनका पास है | मीडियाकर्मी के वाहन को उचित स्थान तक जाने दे | इसलिए मीडिया कर्मी को मेला मित्र समझें | अन्य सरकारी विभाग के संबंध में अच्छा होना चाहिए | प्रशासनिक अधिकारी, बिजली कर्मी, कर्मी सफाई कर्मी से पुलिसकर्मियों का व्यवहार अच्छा होना चाहिए | अंत मे आईजी प्रयागराज रेंज द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त पुलिसकर्मियों से अपील की गई कि सामाजिक कार्यों मैं भी पुलिसकर्मियों की भागीदारी होनी चाहिए | वो चाहे वृक्षारोपण हो या सफाई अभियान | इसी क्रम में भारतीय गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के शुभ अवसर पर “पुलिस मित्र” द्वारा पूर्व की भांति “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” समय सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक रिजर्व पुलिस लाइन, माघ मेले में आयोजित किया जा रहा है | इस अवसर पर जनपद प्रयागराज के आमजन एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी अवश्य स्वैच्छिक रक्तदान करें | इस अवसर पर नोडल अधिकारी मेला आशुतोष मिश्र एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे |




