Latest

माघ मेला: श्रद्धालुओं की मदद करेगी पुलिस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला पुलिस एक गाइड की तरह श्रद्धालुओं की मदद करेगी। माघ मेला में आए सभी पुलिसकर्मियों को इसी तरह से व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। सोमवार को आईजी केपी सिंह ने माघ मेला पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल की जानकारी दी।

उन्हें बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अचारण पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बाद आईजी ने एसपी माघ मेला के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस की तैयारियों का निरीक्षण किया।

आईजी केपी सिंह ने माघ मेला पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों से कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य माघ मेला को सकुशल संपन्न कराना है। माघ मेला एक अवसर, एक चुनौती है, एक जिम्मेदारी है। इसके लिए ड्यूटी पर आए सभी पुलिसकर्मियों को माघ मेला के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। स्नान पर्व, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण और क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी होने पर वे श्रद्धालुओं की एक गाइड की तरह से मदद कर पाएंगे।

आईजी ने कहा कि विदेशी नागरिक, श्रद्धालु, बुजुर्गों और महिलाओं से अच्छा व्यवहार और सम्मान देने की बात की। साथ में यह भी कहा कि अगर उनकी भाषा समझ में नहीं आती है तो वे संकेतिक भाषा की मदद ले। पुलिसकर्मियों से सामाजिक कार्यों जैसे गणतंत्र दिवस, स्वैच्छिक रक्तदान आदि में भागीदारी करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button