इष्ट देव चित्रगुप्त महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई


चित्रगुप्त मंदिर सभा मुट्ठीगंज में हवन, पूजन
कलम-दवात का सामूहिक पूजन किया
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यम द्वितीया पर कायस्थ समाज की ओर से केपी कम्युनिटी में इष्ट देव चित्रगुप्त महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पारंपरिक रूप से कलम-दवात का सामूहिक पूजन किया गया। आचार्य गोपेश और अवधेश श्रीवास्तव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। मुख्य अतिथि जस्टिस विवेक वर्मा, कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष चौधरी राघवेन्द्र नाथ सिंह, महामंत्री एसडी कौटिल्य में हवन-पूजन कर चित्रगुप्त महाराज को भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जस्टिस विवेक वर्मा ने कहा कि कायस्थ समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। विभिन्न सामाजिक सरोकारों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को कायस्थ समाज मंच प्रदान कर रहा है। चित्रगुप्त मंदिर सभा मुट्ठीगंज में हवन, पूजन किया गया। संयोजन महामंत्री नवीन सिन्हा ने किया। लूकरगंज में डॉ. प्रदीप चित्रांशी के आवास पर चित्रगुप्त चालीसा का पाठ किया गया।


