Latest

विवेकानंद जी की जयन्ती पर सपा का” युवा घेरा”कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विवेकानंद जी की जयन्ती  के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने आज “युवा घेरा कार्यक्रम “कर युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से देश का नौजवान हताश और निराश हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के युवा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने विश्व विद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालय और कालेजों सहित ब्लाक एवं तहसीलों के मुख्यालयों पर युवा घेरा कार्यक्रम कर बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार, छात्रः संघों के चुनाव पर रोक लगाने आदि मुद्दों पर भाजपा को घेरने का काम किया। सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में सुबह अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन करते हुए सपा नेताओं ने अपने – अपने विचार रखे। सपा  नेताओं ने वर्तमान में युवाओं के सामने आ रही चुनौतियों और देश की दशा पर गम्भीर चिंतन करते हुए भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को बेरोजगारी बढ़ाने वाली और नौजवानों को निराश करने वाली बताया।
युवाओं ने कहा कि समाजवादीपार्टी ही सच्चे मायने में युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, किसानों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
आगामी 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए हर स्तर पर मजबूती के लिए संकल्प लिया गया l इस अवसर पर योगेश चन्द्र यादव, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, विनय कुशवाहा, पप्पू लाल निषाद,महबूब उस्मानी , कुलदीप यादव, आर एन यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, संतलाल वर्मा, महेंद्र निषाद,आदि नेतागण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button