कांग्रेस संदेश यात्रा को दूसरे दिन भी पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा दूसरे दिन भी संदेश यात्रा को पुलिस ने रोक लिया और कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया । तय कार्यक्रम के अनुसार पश्चिमी इलाके की यात्रा स्टेशन से काटजू रोड होती ऐतिहासिक नीम के नीचे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जानी थी लेकिन पुलिस और प्रशासन ने जाने नहीं दिया । इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई ।सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया । शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर ने गिरफ्तारी को सरकार की तानाशाही बताया है। तस्लीम उद्दीन , फुजैल हाशमी,किशोर वार्ष्णेय, परवेज सिद्दिकी,अरशद अली, इरशाद उल्ला, संजय सिंह,हसीब अहमद, इसरत अली, राम मनोरथ सरोज,सिब्तैन बब्लू,शकील अहमद, संजय कृष्ण, शाबिर फरीदी,कमाल अहमद,एजाजुल हक, मो0 साबिर, मो0 हसीन, नफ़ीस कुरैशी, अब्दुल्ल मुसतक़ीम,मो0 जाहिद आदि थे ।




