Latest

सर्दियों की रातों में सुरक्षा पर जोर व्यवस्था के लिए बैठक

माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) भारतगंज बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई ।अध्यक्षता कर रहे उक्त इंस्पेक्टर ने भारतगंज के व्यापारियों से कहा कि वो अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं ।
सोमवार की शाम भारतगंज चौकी पर हुई बैठक

जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके । उन्होंने व्यापारियों एवं दुकानदारों से अपील किया कि भारतगंज में एक चौकीदार नियुक्त किया जाए । उक्त बिचार को भारतगंज के व्यापारियों ने सहमति दी और उन्होंने एक चौकीदार रखने की बात कही । वही भारतगंज चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने व्यापारियों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर वह तत्काल पुलिस को सूचना दें समस्या का समाधान किया जाएगा। जहाँ से रोड की निकासी होती है वहाँ पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए उसके साथ लाइट की व्यवस्था की जाए ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और अपराधियों तक पुलिस पहुंच पाए।

कड़ाके की सर्दी में बढ़ती है चोरी लूट जैसी घटनाएं

कड़ाके की सर्दी में बढ़ती ठंडी में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए माण्डा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय व भारतगंज चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। सुरक्षा इंतजामों पर सुझाव मांगे तथा व्यापारियों को हर संभव सुरक्षा का भरोसा दिया।उक्त इंस्पेक्टर ने जाड़े में बाजारों में चौकीदार रखने की अपील की। प्रतिष्ठानों के मुख्य द्वार पर रोशनी की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में भारतगंज के व्यापारियों सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button