Latest

लगातार तीन सरकारी विभागों में चयनित होने पर परिवार में खुशी का माहौल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अलोपीबाग निवासी डॉ पवन मिश्रा की शादी अभी कुछ महीने पूर्व प्रतापगढ़ के कुंडा में स्थित बलियापुर गांव में संतोष कुमार शुक्ल की छोटी पुत्री रूपम शुक्ला से हुई है। शादी के कुछ ही महीनों के अंदर ही रूपम शुक्ला का विभिन्न सरकारी विभागों में तीन-तीन विभिन्न पदों पर सरकारी सेवा के लिए चयन हुआ है। इनका पहला चयन केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग द्वारा गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में बतौर राजभाषा अधिकारी (हिंदी प्राध्यापक) पद पर हुआ था।

तो वहीं दूसरा चयन सप्ताह भर पहले उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक ( अंग्रेजी) पद पर हुआ। फिर अभी दो दिन पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी परिणाम में इंटर कॉलेज में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (अंग्रेजी) पद पर हुआ।

इन उपलब्धियों से परिवार में खुशी का माहौल है। रूपम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पति को दिया है। इनके पति डॉ पवन मिश्रा भी शिक्षा विभाग में ही जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी में कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button