फर्जी रोस्टर मामला: सूरत झांसी और आगरा में चल रहा गोरखधंधा, अब CCM सीसीएम को बचाने प्रेशर पॉलिटिक्स

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर मध्य रेल प्रयागराज जोन में फर्जी रोस्टर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेल मंत्रालय ने शिकायत के बाद पूरे देश के मंडलों में रोस्टर की जांच करा रही है।
डिविजनल सीआईटी पर भी लटकी तलवार सीसीएम को बचाने में जुटा महकमा
अनुराग दर्शन की खबर के बाद सूरत जबलपुर बिलासपुर झांसी और आगरा में रोस्टर को खंगाला जा रहा है । प्रयागराज मंडल के डिवीजनल सीआईटी की संलिप्तता के बाद उनके ऊपर भी तलवार लटक गई है। उधर सीसीएम को बचाने के लिए रेल महकमा लामबंद हो गया है।
देश के विभिन्न मंडलों में जांच – – –
अनुराग दर्शन की खबर के बाद रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न स्थानों पर रोस्टर की जांच प्रारंभ कर दी है ।सूरत में रोस्टर प्रकरण में भारी गड़बड़ी मिली है । झांसी कानपुर टूंडला प्रयागराज और आगरा में विजिलेंस ने छापेमारी करके रोस्टर के को जप्त कर लिया है। रेलवे के उच्च अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे है ।
डिविजनल सीआईटी की भूमिका संदिग्ध
फर्जी रोस्टर प्रकरण की जांच आरंभ होने के बाद कई वरिष्ठ अफसर अवकाश पर चले गए। वहीं इस मामले की जांच में प्रयागराज मंडल के डिविजनल सीआईटी उत्तम श्रीवास्तव की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि सीआईटी श्रीवास्तव मॉनिटरिंग का कार्य देख रहे हैं ।
रोस्टर फर्जीवाड़ा की सारी जानकारी होने के बाद भी वे चुपचाप रहे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर करने वाले टीटीई पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है ।
सीसीएम को बचाने की कोशिश प्रयागराज जोन के सीसीएम एमएन ओझा को बचाने के लिए रेल महकमा लामबंद होता जा रहा है । रोस्टर प्रकरण पर कोई कार्यवाही ना करना सीसीएम को संदेह के घेरे में खड़ा करता है।
विजिलेंस की टीम रोस्टर सहित मामले से जुड़े अन्य दस्तावेज उठा ले गई है। उधर शिकायतकर्ता संतोष उपाध्याय ने बताया कि कंप्लेन वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है ।
कई लोगों ने धमकी भी दी है शिकायतकर्ता ने कहा कि रेलवे बोर्ड और मंत्रालय में व साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वे कोर्ट का सहारा भी लेंगे।



